July 25, 2024

National Games 2023 Goa:राष्ट्रीय खेल पदक तालिका में महाराष्ट्र पदक के मामले में टॉप पे चल रहा है,क्या है पदक तालिका

0
National Games 2023 Goa

National Games 2023 Goa:गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में आज गोवा के शुभम देबनाथ ने पारंपरिक योगासन में स्वर्ण पदक जीता। यह प्रदेश का 12वां स्वर्ण पदक है। निशानेबाजी में पुरूषों की राइफल थ्री पोजिशन और 25 मीटर फायर पिस्टल प्रतियोगिताएं आज सम्पन्न हुईं।

25 मीटर रैपिड फायर में मध्य प्रदेश के विजयवीर ने गोल्ड मेडल जीता. रजत पदक हरियाणा के अनीश और कांस्य पदक हरियाणा के आदर्श सिंह को मिला। लॉन टेनिस महिला युगल में महाराष्ट्र ने स्वर्ण पदक और तेलंगाना ने रजत पदक जीता।

पदक तालिका में महाराष्ट्र का दबदबा कायम है. वह अब तक 69 स्वर्ण सहित कुल 199 पदक जीत चुकी हैं और तालिका में शीर्ष पर हैं। सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड 54 स्वर्ण सहित कुल 109 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। हरियाणा के पास 40 स्वर्ण सहित 140 पदक हैं और वह तालिका में तीसरे स्थान पर है। राष्ट्रीय खेल गोवा में 28 स्थानों पर आयोजित किए जा रहे हैं और 9 नवंबर तक खेले जाएंगे।

Alos Read:

1:Indian Premier League 2024 Season :क्रिकेट प्रेमी को जिसका इंतज़ार रहता है, वो IPL को भारत में बहुत बड़ा उत्सव माना जाताहै ,अब जल्दी शुरू होने वालाहै अगला सीजन

2:Pro Kabaddi League 2023: प्रो कबड्डी लीग का नया सीजन शुरू हो जा रहा है 2 दिसंबर को, इस बार कौन जीतेगा PKL 2023 की ट्रॉफी ?

National Games 2023 Goa में 60 स्वर्ण सहित 162 पदकों के साथ महाराष्ट्र शीर्ष पर है

National Games 2023 Goa

National Games 2023 Goa:गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों में महाराष्ट्र 60 स्वर्ण, 49 रजत और 53 कांस्य सहित 162 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। सेना 38 स्वर्ण सहित 66 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर और हरियाणा 31 स्वर्ण सहित 89 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

   मार्शल आर्ट की गतका प्रतियोगिताएं कल संपन्न हुईं। पुरूषों की गतका प्रतियोगिता में पंजाब ने स्वर्ण पदक जीता। महिलाओं की गतका प्रतियोगिता में चंडीगढ़ ने जीता स्वर्ण। पुरुषों की वॉलीबॉल स्पर्धा में राजस्थान ने जबकि महिलाओं की स्पर्धा में महाराष्ट्र ने स्वर्ण पदक जीता।

महिलाओं की ट्रिपल जंप स्पर्धा में केरल की शीना एन. वी. प्रथम स्थान पर रहे। महिलाओं की पांच हजार मीटर दौड़ में हिमाचल प्रदेश की सीमा ने स्वर्ण पदक जीता। पुरुषों की 4×400 मीटर रिले का स्वर्ण सेना के नाम रहा।

National Games 2023 Goa 37 में अलग अलग राज्य के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन हुआ है,

National Games 2023 Goa:आज नैनीताल जिले के हलद्वानी निवासी नितीश कुमार ने ताइक्वांडो अंडर-63 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता है। कल कोटद्वार की समृद्धि थपलियाल ने मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही अब तक उत्तराखंड के खाते में तीन स्वर्ण, एक रजत और 11 कांस्य पदक समेत कुल 15 पदक आ गए हैं। राज्य के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्य ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है.

National Games 2023 Goa 37 में 158 पदकों के साथ महाराष्ट्र टॉप हासिल किया है,

राष्ट्रीय खेलों में, महाराष्ट्र 59 स्वर्ण सहित कुल 158 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है, जबकि गत चैंपियन सेना 36 स्वर्ण सहित 61 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। हरियाणा 28 स्वर्ण सहित कुल 76 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।,

National Games 2023 Goa 37 मेडल टैली,

RankState/Union Territory/TeamGoldSilverBronzeTotal
1Maharashtra706469203
2Services552433112
3Haryana504155146
4Madhya Pradesh31333195
5Karnataka28242678
6Manipur27192470
7Delhi22184888
8Tamil Nadu18212463
9Kerala17202360
10Punjab12232661
11Rajasthan12131641
12Goa12122751
13Uttar Pradesh11192555
14Assam10141842
15Odisha9142548
16Gujarat811726
17Andhra Pradesh741223
18West Bengal6232352
19Arunachal Pradesh62513
20Jammu and Kashmir581023
21Chandigarh46212
22Jharkhand451120
23Telangana39820
24Uttarakhand361322
25Andaman and Nicobar Islands2417
26Mizoram2204
27Himachal Pradesh2136
28Nagaland1236
29Chhattisgarh1168
30Bihar0347
31Tripura0101
32Dadra and Nagar Haveli & Daman and Diu0011
33Lakshadweep0011
नेशनल गेम्स 2023 गोवा मेडल टैली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आप भूल तो नहीं गये